चम्पावत, मई 24 -- चम्पावत। खर्ककार्की में यूकॉस्ट की ओर से जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण जारी है। डीडीओ दिनेश दिगारी ने महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं से मनोयोग से जानकारी हासिल करने को कहा। शनिवार को महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में निर्मला सोशल रिसर्च सेंटर हल्द्वानी की आशा सुयाल और कविता ने महिलाओं को जूट से पर्स, बैग आदि बनाने की जानकारी दी। आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। डीडीओ ने महिलाओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार हासिल करने की अपील की। यहां संतोष कर्नाटक, कमला डांगी, जानकी जोशी, पुष्पा जोशी, संगीता खर्कवाल, भावना भट्ट, नेहा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...