फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में बड़ी चौपाल के पास स्टॉल नंबर-296 पर हरिद्वार से आए राजकुमार द्वारा प्रस्तुत जूट से बने सजावटी और उपयोगी उत्पाद लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उनके स्टॉल पर जूट से बने चिड़ियों के घोंसले, दाना-पानी के बर्तन, चिड़ियों के लिए हैंगिंग हाउस, हैंगिंग डेकोर, वॉल हैंगिंग, शोपीस और घर की सजावट से जुड़े कई आकर्षक सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके सभी उत्पाद प्राकृतिक जूट से हाथों द्वारा तैयार किए गए हैं, जो न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि मजबूत, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। राजकुमार ने बताया कि आज के समय में लोग अपने घरों को प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली सजावटी वस्तुओं से सजाना पसंद कर रहे हैं। जूट से बने उनके उत्पाद घर के ड्राइंग रूम, बालकनी, गार्डन और बच्चों के क...