घाटशिला, दिसम्बर 2 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड के जुड़ी गांव के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में 35 वां गीता यज्ञ का आयोजन सोमवार को किया गया। यहां गीता यज्ञ आज से 35 वर्ष पूर्व स्वर्गीय कराली पद भट्टचार्ज ने शुरू किया जो आज भी उनके वंशज अशोक भट्टाचार्य, भट्टाचार्य परिवार व ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे है। यज्ञ शुभारंभ के पूर्व 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, तंदुपरांत गीता यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ में पुरोहित के रूप में सुधांशु मिश्र, चण्डी चरण चौधरी, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, मधु सूदन भट्टाचार्य, ईश्वरी प्रसाद भट्टाचार्य, शिव प्रसाद भट्टाचार्य, सुब्रत चौधरी ने भाग लिया। पुरोहित ने कहा कि गीता एक अनमोल धर्म ग्रन्थ है, इसलिए सभी को गीता पढ़ना चाहिए। गीता यज्ञ के साथ आरती, गीता पाठ, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण किया ...