घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका। श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति जुड़ी के द्वारा गांव स्थित हरि मंदिर में 12वां दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन रविवार से शुरू हुआ। पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कर हरिनाम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर साहित्यकार सुनील कुमार डे ने कहा कि कलियुग में हरिनाम ही शांति और मुक्ति पाने का सरल और सहज़ उपाय है। हरिनाम संकीर्तन में राधा रानी संकीर्तन संप्रदाय शिवनाथ दास कदमा, हरेंद्र चंद्र दास संप्रदाय पोड़सा बागमुंडी,पोलटू दास संप्रदाय बिरुडीह, दुर्जोधन दास संकीर्तन संप्रदाय जुड़ी पहाड़ी, बालिका कीर्तन संप्रदाय जुड़ी, श्री श्री राधा गोविन्द नाम संकीर्तन संप्रदाय पुरुलिया तथा कालिया बासा हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय हुडा आकर्षक ढंग से संकीर्तन गा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरली दास, नीलकमल पाल, शिबू भट्टाचार्य, मधुसूदन भट्...