वाराणसी, नवम्बर 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहर के लिंक मार्गों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। गड्ढायुक्त और गुबार उड़ा रहे इन मार्गों पर चलना खतरों भरा है। ऐसी ही हालत कैंट स्थित रोडवेज बस अड्डे से मलदहिया मार्ग को जोड़ने वाली कनेक्टिंग रोड की है। बस स्टेशन से इस मार्ग पर चलते ही गड्ढों से सामना होता है, जो आवागमन में बाधा पैदा करता है। खासकर पंचवटी मंदिर से जलकल की पानी टंकी तक कई जगह सड़क बीच से कट भी गई है। लगभग 300 मीटर लम्बे इस मार्ग पर रोडवेज का रीजनल वर्कशॉप, निजी अस्पताल समेत कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। यह मार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि रोडवेज से आगे इससे जुड़ी कई गलियां परेड कोठी, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने और तेलियाबाग नाले के पास निकलती हैं। वहीं, पंचवटी मंदिर के पास से दाएं घूमकर कैंट स्टेशन के सामने भी निकला ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.