जमशेदपुर, मार्च 29 -- जुस्को श्रमिक यूनियन का नाम बदल गया है। नया नाम टाटा स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन हो गया है। ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने यूनियन के संविधान संशोधन पर अपनी मुहर लगा दी है। यूनियन की वार्षिक आमसभा 31 मार्च को बुलाई गई है। आमसभा में यूनियन का कार्यकाल तीन माह बढ़ाने पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। संविधान संशोधन के बाद अब यूनियन का कार्यकाल अब अधिकतम पांच वर्ष का होगा। साथ ही कमेटी मेंबरों की संख्या को कम कर 17 कर दिया गया है। पदाधिकारियों की संख्या में भी कमी की गई है। अब चुनाव में 12 की जगह 10 पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा। उपाध्यक्ष तथा सहायक सचिव के एक-एक पद कम किए गए हैं। इस तरह अब कार्यकारिणी में पदाधिकारियों समेत 27 सदस्य होंगे। इसके अलावा नियमावली समेत कई संशोधन किए गए हैं। यूनियन का पता भी बदल दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.