जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) के चुनाव पर अध्यक्ष के उम्मीदवार रहे परमानंद सिंह, गोपाल जायसवाल, मनीष दुबे, गोविन्द झा, नेहा उपाध्याय समेत 12 सदस्यों ने ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास शिकायत दर्ज कराई है। इनलोगों ने चुनाव में ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 एवं यूनियन संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उपश्रमायुक्त अरविंद कुमार को दी है। अरविंद कुमार ने यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री के नाम नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। शनिवार को यूनियन की ओर से उपश्रमायुक्त को जवाब सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.