नई दिल्ली, मार्च 4 -- जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक ने पंजाब में कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट करने पर घोर आपत्ति जताई है और इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पंजाब में किसानों के साथ जो सलूक हुआ है, वह निंदनीय है और मुख्यमंत्री का व्यवहार बहुत आपत्तिजनक रहा है। मलिक ने कहा कि किसानों से बातचीत में विफल रहने वाले मुख्यमंत्री ने रात भर किसानों के घरों पर छापेमारी करवाई। उन्होंने इसके विरोध में सभी किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर मलिक ने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा किसानों के घरों पर रातभर छापेमारी ओर गिरफ्तारी करना निंदनीय है कार्य है, मैं पंजाब की सभी किसान जत्थेबंदियों से अनुरोध करता हूं कि आप सभी एक साथ आकर इस ज़ुल्म के खिलाफ लड़ें।" बता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.