मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- पारू। प्रखंड राजद कार्यालय परिसर में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक जुल्म और अत्याचार के घोर विरोधी थे। वे आजीवन गरीब- गुरबों, शोषित और वंचितों के शोषण के खिलाफ लड़ते रहे। उनके बताए रास्ते पर चलने से ही उनका सापना साकार होगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित, पृथ्वीनाथ राय, राजेंद्र राम, रघुनाथ प्रसाद यादव, पूजा सहनी, अरुण पासवान, चंदन सहनी, मो. मुस्ताक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.