बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जुलेपुरा में दबंगों ने घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ दिया और विरोध करने पर तीन युवकों को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। देहात पुलिस ने तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में गांव जुलेपुरा निवासी पीड़िता कल्लो पत्नी नूर मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि 1 नवंबर की रात को उसके घर पर जीशान पुत्र शराफत अली, समीर पुत्र असलम एवं अरमान पुत्र रहीस एवं अन्य कुछ लोग घुस आए। आरोपियों ने घर में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और धारदार हथियारों से हमला कर उसके भांजे समीर, शाहनवाज व शमीम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.