मुरादाबाद, मार्च 15 -- श्री राम जुलूस समिति ने शनिवार को चक्कर की मिलक स्थित त्रिलोकी धर्मशाला से होली का जुलूस निकाला। इसमें शामिल झांकियां आकर्षित करती रहीं तो शिव पार्वती, राधा कृष्ण और काली के रूप में कलाकारों के नृत्य ने सभी का मन जीत लिया। बैंड धुन और ढोल की थाप पर लोग शिरकते रहे। इस जुलूस की खास बात यह रही कि मुस्लिम भाईयों ने पुष्प बरसाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। जुलूस धर्मशाला से आगे बढ़ते ही होली के हुर्रियारे गूंजने लगे। बैंड से होली गीत तो ढोल की थाप सभी को थिरकने के लिए विवश करती रहीं। राधा कृष्ण,राम दरबार, शिव परिवार आदि की झांकियां भी आकर्षित करती रहीं। बारी बारी से हो रहे काली माता, शिव पार्वती और राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के नृत्य मंत्रमुग्ध करते रहे। जुलूस धर्मशाला से झंडा चौक, चक्कर की मिलक, डीआईजी आवास होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.