शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- बिजली निगम के मुख्य अभियंता राघवेंद्र कुमार ने अधीक्षण अभियंता के साथ शहर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिनौर, आवास विकास और नगर क्षेत्र में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए गए पोल की गुणवत्ता परखने के लिए एक पोल को उखड़वाकर उसकी गहराई नापी गई। इसके बाद संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता ने जुलूस मार्ग पर ढीले तारों को ऊंचा कराने और ट्रांसफार्मरों के पास बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान संबंधित मार्ग पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाए और पूर्व में सभी कमियां दुरुस्त कर ली जाएं। इस मौके पर एसई अनुज प्रताप, एक्सईएन ऋषिपाल सिंह, एसडीओ अभिषेक दुबे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंद...