पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत शुक्रवार को पलामू जिले में मेदिनीनगर शहर से लेकर गांव तक जुलूस निकाला गया। शहर में यह जुलूस, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी एवं अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमिन कमेटी ने संयुक्त रूप से निकाला। सुबह में मरकजी मदरसा से निकला जुलूस मुस्लिमनगर, लालकोठा, भट्ठी मुहल्ला, कनीराम चौक, सतारसेठ चौक, विष्णुमंदिर रोड व पंचमुहान होते हुए छहमुहान पहुंचा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इसमें शरीक हुए। धार्मिक गीतों और नबी-ए-पाक की याद खूब गूंजा। छहमुहान पर आयोजित कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने लोगों को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर आलिमा की तकरीर, सलातो सलाम और फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.