समस्तीपुर, फरवरी 22 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर का बंद चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर जिला विकास मंच के बैनर तले रविवार को नागरिक मार्च निकाला गया। मार्च मुख्यालय का भ्रमण करते ओवरब्रीज के रास्ते चीनी मिल चौक पहुंचा जहां चीनी मिल को चालू करने से संबंधित नारेबाजी की गई। इसके बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया। मंच के वरीय सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर साह ने कहा कि अंग्रेज जमाने चालू किया गया समस्तीपुर चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ा है। यह मिल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवार का रोजी-रोटी, भरण-पोषण का साधन था। आज भी चीनी मिल के पास पर्याप्त जमीन है। यहां चौतरफा आवागमन का साधन है। विद्युत एवं रेल सुविधा समेत सस्ते श्रमिक उपलब्ध हैं। कम खर्च में सरकार इसे आसानी से चालू कर...