बहराइच, जुलाई 7 -- यूपी के बहराइच में मोहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। नानपारा कस्बे में रविवार शाम शिया समुदाय के यौमे आशूरा के जुलूस के दौरान एक दारोगा के अमर्यादित व्यवहार पर लोगों में आक्रोश हो गया। आरोप है कि ईरानी धार्मिक गुरू के पोस्टर पर दरोगा ने लाठी चला दी। यही नहीं मातम को लाई गई जंजीर को हथियार बता डाला। जिसके चलते जुलूस थम गया। एडीएम लालधर यादव, सीओ नानपारा प्रद्युमन सिंह ने समझा बुझाकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई के आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब 45 मिनट बाद जुलूस आगे बढ़ पाया। शिया समुदाय का रविवार शाम लगभग 6:30 बजे यौमे आशूरा का जुलूस निकाला जा रहा था। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान शिया समुदाय ने हाथ मे अपने धर्म गुरु के पोस्टर को हाथ मे लिए कमा,जंजीर से मातम कर रहे थे। समुदाय क़े मुस्तफ़ा अली व अरशद सिद्दकी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.