भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खानकाह-ए-शहबाजिया मौलानाचक में रविवार को सज्जादानशीन सैयद शाह इंतिखाब आलम शहबाजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 5 सितंबर को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारी पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जुलूस में डीजे का प्रयोग न करे। जुलूस में किसी भी प्रकार का ऐसा नारा न लगे जिससे अन्य धर्मों की भावनाएं आहत हो। जुलूस पूरी तरह से अमन-शांति के माहौल में निकाली जाए और इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस आदि वाहनों को रास्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि सलाम व दुआ का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया हैं, इसलिए सभी लोग सुबह 11:30 बजे तक जुलूस-ए-मुहम्मदी लेकर खानकाह आलिया शहबाजिया पहुंच जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.