हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। हापुड़ में पिछले 13 वर्षों से अस्थाई भवन में चल रहे एआरटीओ कार्यालय के लिए अब 2 एकड़ भूमि पर नया और अत्याधुनिक दफ्तर बनाया जा रहा है। इस निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने के बाद निर्माण तेजी से चल रहा है। यह नया कार्यालय हापुड़ के विकास और नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कमेटी ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था इस का निर्माण करा रही है। करीब दस करोड़ की लागत से बन रहे 8 हजार वर्गमीटर में एआरटीओ कायार्लय को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। दो करोड़ रुपये फिलहाल ही आए हैं, ग्राउंड फ्लोर का काम लगभग पूरा हो चुका है। एआरटीओ कायार्लय का जुलाई तक पूरा निर्माण कराए जाने का समय है। निर्माणधीन कायार्लय के निरीक्ष...