किशनगंज, फरवरी 5 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बगलबाड़ी पंचायत के मस्तान चौक के समीप सीमांचल ट्रैक्टर चालक यूनियन के बैनर तले ट्रैक्टर और जेसीबी चालकों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। चालक अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल कर रहे चालकों और वाहन मालिकों का आरोप है कि खनन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार निजी जमीन पर मिट्टी काटने या ट्रैक्टर से उसकी ढुलाई करने पर भी भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि निजी कार्यों के लिए मिट्टी ले जाने पर यह सख्ती उनके रोजगार को प्रभावित कर रही है। हड़ताल के दूसरे दिन भी दर्जनों जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.