बदायूं, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने वन विभाग में प्रदर्शन किया। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने उझानी के सिरसौली के एक किसान पर विभाग द्वारा सुअर को मारने के आरोप में जुर्माना लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जुर्माने की रकम संबंधित किसान को वापस की जाये। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पान सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...