समस्तीपुर, मई 24 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय के एडीजे शशिकांत राय ने शुक्रवार को हत्या के एक मामले में चार आरोपितों को सश्रम उम्रकैद और पांच महिला दोषियों को तीन-तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने जुर्माने की राशि का 90 प्रतिशत मृतक के आश्रित को देने का आदेश दिया। वहीं सुप्रीम कोर्ट, नालसा और वालसा के निर्देशानुसार पीड़ित के आश्रितों के पुनर्वास हेतु एक लाख रुपये देने का आदेश राज्य सरकार को दिया गया। एपीपी ने बताया कि सभी सजायें साथ-साथ चलेगी तथा विचारण के दौरान कारा में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। आरोपितों के परिजन कोर्ट में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.