मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 19038 अवध एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गये यात्री आयुष कुमार ने ट्रेन में हंगामा मचाया। इसके बाद रेलवे के एक्स हैंडिल पर शिकायत भी की। हालांकि, समस्तीपुर मंडल की वरीय वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने जुर्माने को उचित बताया है। आयुष मुजफ्फरपुर में अवध एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में चढ़ा था। उसे सुगौली जाना था। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर टीटीई ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। जुर्माना मांगने पर आयुष भड़क गया। बताया किया जेनरल बोगी में अत्यधिक भीड़ की वजह से वह उसमें चढ़ नहीं पाया और स्लीपर में सवार हो गया। उसने टीटीई पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। टीटीई ने 150 रुपये के भाड़ा के कुल 380 रुपये जुर्माना वसूले।

हिंदी हिन्दुस्तान ...