कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज, संवाददाता। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो सैफ के प्रयास से स्वयंसेवी संस्था "कुछ कोशिशे" के सहयोग से दोष सिद्ध बंदी शकील उर्फ कटोरा की Rs.4500/- की अर्थदंड राशि जमा कराकर उसकी जिला कारागार से रिहाई सुनिश्चित की गई। बंदी ने गरीबी व असहायता के कारण जुर्माना न भर पाने की प्रार्थना की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए सचिव द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। साथ ही सचिव अपर जिला जज लवली जायसवाल द्वारा विधिक सहायता कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें लीगल एंड डिफेन्स काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं पीएलवी की सहभागिता रही। बैठक में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्वेतांक अरुण तिवारी ने बताया कि 236 विचाराधीन बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। जून माह में अभी तक ५ मुकदमों में निर्णय पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.