फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- विद्युत चोरों के साथ बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने दोहरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के तहत विद्युत विभाग की टीम ने जुर्माना न भरने पर लगभग आधा दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा ओटीएस के तहत पंजीकरण नहीं कराने एवं बकाया बिल भुगतान न करने वाले दो दर्जन उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कयामुद्दीन खां ने बताया कि नगला पानसहाय एवं बालाजी नगर में लगभग आधा दर्जन उपभोक्ता बिजली चोरी में आरोपित थे, जो अभी तक जुर्माना नहीं भर रहे थे। ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत पोल से कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के तहत विद्युत टीम ने ओटीएस के पंजीकरण न कराने वाले 24 उपभोक्ताओं की भी बिजली सप्लाई बंद कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.