गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जुर्माना न जमा कर पाने की वजह से लम्बे समय से जेल में सजा काट रहे दो बंदियों को एक संस्था ने जुर्माना भर कर रिहा कराया है। जवाहिर चंद्रावती सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा मौर्या उर्फ शालिनी मौर्या और उनकी टीम ने बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया। यह पहल जिला कारागार के जेलर अरुण कुशवाहा के सहयोग से हुई। इस दौरान जेल परिसर में गौ-सेवा की गई। साथ ही जेल में रह रहे बच्चों को बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी आदि खाद्य सामग्री बांटी गई। जेल अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों को फल, बिस्कुट और ब्रेड बांटे गए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के मंत्री धीरज सिंह, संजू सिंह, सुधांशु सिंह और प्रज्वल सिंह भी मौजूद रहे। जेलर अरुण कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के साम...