पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- डीडीहाट। एसएसबी 11वीं बटालियन के ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिचाड़ जुम्मा में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कमांडेंट डॉ. राकेश कुमार रंजन ने लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। कमांडेंट रंजन ने बताया शिविर में 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान जुम्मा दीपक धामी,निरीक्षक योगेश पुनेठा, उप निरीक्षक किशन सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...