मऊ, मार्च 10 -- मऊ। होली के रंग खेलने के दौरान रमजान माह में जुमे की नमाज भी अता की जाएगी, जिससे पुलिस और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई है। शरारतीतत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ ही मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष फोकस के साथ ही सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। इस बार 14 मार्च को जब हर तरफ होली के रंगों के साथ ही गुलाल और अबीर की बौछार चल रही होगी, तो उसी समय रमजान के मुबारक महीने में जुमे की नमाज भी अता की जाएगी। इस अद्भुत संयोग ने पुलिस और प्रशासन की धड़कन अभी से बढ़ाते हुए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। खुफिया विभाग के माध्यम से पिछले सालों के दौरान होली पर हुए विवादों का पूरा ब्यौरा तलब करने की कवायद शुरू कर दी गई है। खुफिया विभाग भी होली और रमजान में जुमे की नमाज एक दिन होने के कारण मस्जिदों के आसपास समेत मिश्रित आबादी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.