गिरडीह, फरवरी 21 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के गांडेय, दासडीह, फुलजोरी, घाटकुल, अहिल्यापुर, बुधुडीह सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को रमजानूल मुबारक महीने की पहले जुमे की नमाज पढ़ी गई। जुमे की नमाज को लेकर अकीदतमंदों की भीड़ मस्जिद में उमड़ पड़ी। जुमे की नमाज को लेकर कई मस्जिदों के बाहर शामियाने की व्यवस्था की गयी थी। अकीदतमंदों ने पहले जुमे की नमाज अदा कर देश और समाज के लिए अमन एवं शांति की दुवा की। नमाज के क्रम में मस्जिद के इमाम ने रमजानुल मुबारक महीने में रोजा, नमाज, फितरा जकात पर तकरीर कर रमजानुल मुबारक महीने की महत्व को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...