बिजनौर, अप्रैल 5 -- वक्फ बिल पास होने पर जिले में विरोध-प्रदर्शन की आशंका के चलते जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। नमाज से पहले की तमाम मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिले में पूरी तरह शांति रही। कही भी किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ। जिले में सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। डीएम, एसपी, एएसपी सिटी व सीओ सिटी जामा मस्जिद चाहशीरी पर मौजूद रहे। शुक्रवार को जिले भर में जुमे की नमाज तमाम मस्जिदों में शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। जिला मुख्यालय पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई खुद कमान संभाले हुए थे। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने सीओ सिटी संग्राम सिंह व प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप के साथ तमाम मस्जिदों के आसपास पैदल गश्त किया और मुस्लिमों के गणमान्य लोगों से वार्ता की। नमाज शांतिपूर्ण अदा होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.