मऊ, मई 10 -- मऊ। भारत-पाक के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय फौज की कामयाबी के लिए दुआख्वानी की। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश रहा। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे रहे। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिन्दूर अभियान चलाया जा रहा है। भारत की तरफ से लगातार आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने से जिले के लोगों में भारतीय फौज के शौर्य को लेकर काफी उत्साह नजर आया। आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना के समर्थन में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों से भारतीय फौज के लिए दुआख्वानी की गई। नगर क्षेत्र के शाही कटरा मस्जिद समेत मिर्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.