सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। रहमत व बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया है। रमजान शुरू होने के साथ मुस्लिम इलाके में खूब चहल पहल दिख रही है। चारों तरफ खुशियां ही खुशियां है। रमजान का पहला रोजा रोजेदारों ने गुरुवार को रखा। वहीं, रमजान के पहले जुमे की नमाज में शुक्रवार को हजारों की संख्या में नमाजियों ने शहर के अलग अलग मस्जिदों में नमाज अदा कर अपने गुनाहों से तौबा की। इस दौरान जुमे की तकरीरों में रमजान की अहमियत बताई गई। इस मौके पर इमामों ने मुल्क व समाज की खुशहाली की परवर दिगार से दुआ की। शहर के मखदूम सराय लेहरा टोली औलिया मस्जिद में रमजानुल मुबारक के पहले जुमे की नमाज में अपने तकरीर में मुफ्ती इरफान चिश्ती ने कहा कि रमजानुल मुबारक का महीना शुरू हो चुका है यह महीना रहमतों और बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक को तीन...