औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा। जुमे की नमाज पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने क्षेत्र की मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी ने नमाजियों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त भी की। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.