मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी, रमजान माह के दूसरे रोजा पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जुमे की नमाज को लेकर रोजेदारों में उत्साह देखा जा रहा था। जामा मस्जिद, खानकाह रशीदिया मस्जिद, शाही मस्जिद, ऊंची मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में तयशुदा समय पर हाफिजों व इमामों द्वारा जुमे की नमाज अता कराई गई। नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस बार रमजान में बच्चों ने भी रोजा रखा। वह मां बाप के साथ अलसुबह उठकर सहरी कर रोजे की नियत रखी। बच्चा सीनू, रिहान का कहना था कि इस बार मौसम खुशनुमा है। इसलिए रोजा रखने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। शाम होते ही इफ्तार के लिए रोजेदारों ने बाजारों में खरीदारी की। मगरिब की अजान होने के बाद रोजा खोला गया और रात को तरावीह पढ़ी गई। इस दौरान खानकाह रशीदिया के ...