कटिहार, फरवरी 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दीदार-ए-चांद और तरावीह की नमाज के बाद जुमेरात को माहे रमजान का पहला रोजा शुरू होते ही जिलेभर में अकीदत और रौनक का माहौल दिखा। गुरुवार की सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की आवाजाही बढ़ गई। खास बात यह रही कि बच्चों और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ पहला रोजा रखा। घरों में सहरी की रौनक और शाम को इफ्तार की तैयारियों ने पूरे माहौल को रूहानी बना दिया। इस्लामी मान्यता के अनुसार रमजान का पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा जहन्नुम से निजात का माना जाता है। जुमेरात को पहला रोजा पड़ने से लोगों में खास उत्साह दिखा। पहले जुमे की नमाज पर सबकी निगाहें अब सभी की निगाहें दूसरे दिन पड़ने वाले पहले जुमे की नमाज पर टिकी हैं। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष तैयारी की जा रही है। नमाजि...