संभल, मार्च 7 -- सदर कोतवाली में शांति समिति की बैठक में सभी धर्मों के संभ्रांत लोग शामिल हुए। सीओ ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि सभी एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करें और इस वर्ष होली जुमा के दिन है। जुमा साल में 52 बार आता है जबकि होली एक बार आती है। इसलिए सभी मिलकर होली खेलें। अगर किसी की धार्मिक भावना आहत होती है तो वह उस दिन अपने बच्चों के साथ घर में रहें और बाहर न निकलें। गुरुवार को होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने आमजन से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सीओ ने कहा, कि अगर हम अपने धर्म का सम्मान करते हैं, तो हमें दूसरों के धर्म का भी सम्मान करना चाहिए। अल्लाह और भगवान एक ही हैं, जब यह सोच विकसित होगी, तब समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ेगा। इस वर्ष जुमा और होली एक ही दिन हैं, जो एक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.