बरेली, सितम्बर 26 -- जुमा की नमाज के बाद शहर की सड़कों पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग तख्तियां और पोस्टर लेकर निकल पड़े और नारेबाज़ी करते हुए इस्लामिया ग्राउंड व खलील स्कूल चौक की ओर बढ़े। जैसे ही भीड़ इन इलाकों में पहुंची, माहौल गर्मा गया। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन लोग बेकाबू हो गए। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और लाठीचार्ज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे माहौल बिगड़ गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अधिकारी लोगों को समझाने में जुट हैं। बता दें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने अपने समाज के युवाओं पर झूठी कार्रवाई कर प्रदर्शन और पैदल मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.