बदायूं, सितम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। धार्मिक पोस्टर विवाद, बरेली बवाल के बीच शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर जिले भर में सतर्कता रही। सुबह से ही पुलिस बल गश्त पर रहा। शहर में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। इस दौरान छह सड़का, सर्राफा बाजार और मुख्य बाजारों सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। शहर की जामा मस्जिद इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी में पुलिस ने गश्त किया। एसएसपी ने भी जामा मस्जिद क्षेत्र में प्रशासनिक अफसरों के साथ गश्त किया। प्रदेश में धार्मिक पोस्टर विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रही। किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.