संभल, मार्च 9 -- गुन्नौर कोतवाली परिसर में शनिवार को सीओ दीपक तिवारी की अध्यक्षता में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली और रमजान को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। सीओ दीपक तिवारी ने कहा कि 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंग पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन रमजान का जुमा भी पड़ रहा है, जिस कारण बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए मस्जिदों में एकत्र होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से सौहार्द बनाए रखने और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। सीओ ने चेतावनी दी कि कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कोतवाल अखिलेश प्रधान ने भी जनता से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान मौलाना आसिफ अली, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.