मुरादाबाद, मार्च 23 -- थाना भगतपुर परिसर में रविवार को जुमा अलविदा व ईद के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना भगतपुर परिसर में रविवार को जुमा अलविदा व ईद को लेकर बैठक हुई, जिसमें लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। बैठक में मौजूद क्षेत्रवासियों से उनकी राय व समस्या पूछी गई। कहा गया कि यदि किसी को कोई समस्या है तो उसके संबंध में अवगत करायें। बैठक में मौजूद कई ग्रामीणों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान हाजी शाहिद सैफी, रेशम अली, फारूक अली, अशोक गुप्ता, नजाकत अली, रिजवान अली, रहमत अली, मोहम्मद अहमद, नूर नबी, नेपाल सिंह, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद अकरम सहित काफी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.