मुरादाबाद, मार्च 27 -- बिलारी। क्षेत्र में जुमा अल विदा एवं ईद उल फितर को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तहसील क्षेत्र को चार भागों में बांटकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कमलेश कुमार तहसीलदार न्यायिक बिलारी को थाना क्षेत्र बिलारी, अभिनय सिंह नायब तहसीलदार को थाना मैनाठेर क्षेत्र, पीयूष कुमार प्रभारी तहसीलदार बिलारी को कुंदरकी थाना क्षेत्र तथा विजय कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार स्योंडारा को थाना सोनकपुर क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों को निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.