अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में शिक्षक की हत्या के मामले में फरार कुख्यात जुबैर व उसके दोनों शूटर भाईयों पर इनाम राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, तीनों के खिलाफ न्यायालय की ओर से फरारी की उद्घोषणा जारी की गई है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों के घर इसका नोटिस भी चस्पा कर दिया। 24 दिसंबर 2025 की रात को अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी एएमयू शिक्षक दानिश राव की एएमयू परिसर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक जनवरी को घटना का खुलासा करते हुए शिक्षक के मोहल्ले में रहने वाले सलमान कुर्ते वाला को गिरफ्तार करके जेल भेजा। हत्या की साजिश कुख्यात अपराधी रहे मुनीर गैंग के करीबी दिल्ली के ओखला निवासी हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने रची थी। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.