नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर और तीन अन्य पर मर्डर का चार्ज लगाया गया है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गुवाहाटी में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में 3,500 पेज की चार्जशीट फाइल की है, जिसमें चार लोगों पर मर्डर का चार्ज लगाया गया है।चार्जशीट में किन-किन लोगों के नाम हैं? चार्जशीट के मुताबिक, SIT ने चीफ फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंता, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंता पर हत्या का आरोप लगाया है। इनके अलावा, जुबीन गर्ग के कजिन और सस्पेंडेड असम पुलिस ऑफिसर संदीपन गर्ग पर भी गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। याद दिला दें, इससे पहले जुबीन गर्ग की मौत की इंडिपेंडेंट जांच कर रही सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF...