अमरोहा, फरवरी 14 -- गजरौला। जुबिलेंट महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में शुक्रवार को नारी वॉरियर की टीम ने शक्ति स्कवॉड को आठ विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली। विजेता टीम से शालिनी शर्मा को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ दि सिरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। शुक्रवार को जुबिलेंट की सैकेंड कालोनी में मैदान पर जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया। शक्ति स्कवॉड की टीम की कप्तान प्रिया प्रताप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 55 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अंजू राठी के नेतृत्व वाली नारी वॉरियर की टीम आते ही मैदान में छा गई। धुआंधार बैटिंग की बदौलत टीम ने 11 ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम से शालिनी शर्मा ने सर्...