नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच लगभग पूरी हो गई है और 12 दिसंबर को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरोप पत्र में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जुबिन मौत मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे गुप्ता ने कहा कि अब तक सात गिरफ्तारियां की गई हैं और 300 से अधिक गवाहों से पूछताछ की गई है। उन्होंने विस्तृत ब्योरा देने से इनकार करते हुए कहा कि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद ही अधिक जानकारी प्रदान की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...