नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- असम म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और कंपोजर जुबिन गर्ग के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर के लाज़रस आइलैंड में स्विमिंग के दौरान उन्हें दौरा पड़ा और 52 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ड्राउनिंग बताई गई, लेकिन बाद में असम पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया और जांच जारी है। अब जुबिन गर्ग को लेकर पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल छू लिया।कराची में गूंजा जुबिन का नाम कराची में आयोजित एक कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी रॉक बैंड ख़ुदगर्ज़ ने जुबिन को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म गैंगस्टर के सुपरहिट गाने 'या अली' को स्टेज पर परफॉर्म किया। जैसे ही बैंड ने गाना शुरू किया, पूरा हॉल तालियों और उनके नाम से गूंज उठा। इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.