जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- पूर्व घोषणा की अनुरूप आज से जुबली पार्क के दोनों गेट को बंद कर दिया गया। यह बंदी 5 जनवरी तक रहेगी। इस दौरान सिर्फ पैदल लोग ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि जानकारी नहीं होने की वजह से बहुत से लोग गेट तक पहुंच कर उसे खोलने की मांग करते हैं, परंतु गार्ड उन्हें मना कर दे रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2025 की विदाई और 2026 में नए साल के स्वागत की वजह से जुबली पार्क में पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है कभी-कभी भीड़ इतनी अधिक बढ़ जाती है कि जुबली पार्क के एक गेट से दूसरे गेट के बीच सड़क किनारे भी चलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक इसके गेट को बंद रखने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी। इसके आलोक में...