मुंगेर, जनवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर जुबलीवेल चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीराम मंदिर स्थापना की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। हनुमान मंदिर के पुजारी मनीष पांडे की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुंदकांड का पाठ किया गया। सुबह से इस सुंदरकांड पाठ में भक्त जुटे रहे। वहीं भजन कीर्तन के साथ संध्या में प्रसाद वितरण और 551 दीप प्रज्जवलन किया गया। भक्त भी पूजा-अर्चना में दिनभर तल्लीन रहे। मौके पर राजेश पांडे, उदय कुमार, आयुष कुमार, पंकज कुमार, शिभम चंद, प्रिंस चंद्र, उमाशंकर सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...