भभुआ, जनवरी 4 -- युवा पेज की खबर जुनियर क्रिकेट लीग में स्टार का विजय अभियान बरकरार रॉयल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त उत्कर्ष की घातक गेंदबाजी, अभिनव बने प्लेयर ऑफ द मैच भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित एवं द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग में स्टार क्रिकेट क्लब का शानदार प्रदर्शन जारी है। महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गए पच्चीसवें मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन स्टार क्रिकेट क्लब की सधी हुई और अनुशासित गेंदबाजी के सामने रॉयल की पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 82 रन पर ढेर हो गई। रॉयल की ओर से वि...