हरदोई, जनवरी 13 -- हरियावां। हरियावां विकास क्षेत्र के जतुली गांव की हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव में कूड़े-कचरे और गाद से भरी बजबजाती नालियां, सड़कों पर बहता गंदा पानी और नाली के अभाव में कच्ची गलियों में फैला कीचड़ गांव की बदहाली बयां कर रहा है। ग्रामीण मुनेश्वर, जय देवी, कमला, अशोक, जितेंद्र कुमार, अवनीश, विनोद, विश्राम, गोविंद, सोनू, सावित्री, अलका और इंद्रपाल का कहना है कि उन्होंने गांव की समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गांव की दुर्दशा के लिए सफाई कर्मियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया है। गांव की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। जिन गलियों में पहले खड़ंजा लगा था, वह भी पानी और कीचड़ में दबकर लगभग लुप्त हो चुका है।...