बागेश्वर, जनवरी 8 -- बागेश्वर। शामा क्षेत्र के बड़ी पन्याली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जुड़वा भाई-बहन का आधार कार्ड नंबर एक ही जारी हुआ है। जिससे उन्हें पहचान समेत अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो गया है। पन्याली गांव निवासी कुंदन सिंह के जुड़वा बच्चों का आधार कार्ड एक ही नंबर से जारी हो गया है। जुड़वा बच्चों में बेटी काजल और बेटा कुणाल शामिल हैं, लेकिन दोनों के दस्तावेजों में अलग-अलग पहचान होने के बावजूद आधार संख्या एक ही दर्ज है। इस गंभीर त्रुटि के कारण बच्चों के भविष्य से जुड़ी कई परेशानियां खड़ी हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.