घाटशिला, अगस्त 11 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी गाँव मे अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने छह वर्षीय लड़की को जोरदार टक्कर मार दी जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भी गिरे और बाइक सवार दोनों युवक भी घायल है। इनका इलाज हाता तारा सेवा सदन में चल रहा है। घटना रविवार शाम लगभग छह बजे की है। रोलाडीह बनकाटी का युवक आशीष सरदार एवं माटकू गाँव का सोनू भगत स्प्लेंडर बाइक से पोटका की ओर जा रहे थे, इसी दौरान जुड़ी गाँव मे छह वर्षीय लड़की प्रिया सरदार को टक्कर मार खुद गिर गए जिसमे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज हेतु हाता लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जमशेदपुर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर...